
वाराणसी, 27 अगस्त 2026: डॉक्टर-बैक्ड स्किन एवं हेयर केयर ब्रांड Neonata Belle ने वाराणसी के होटल वरुणा में आयोजित भव्य लॉन्च कार्यक्रम के साथ अपनी प्रोडक्ट रेंज की आधिकारिक शुरुआत की।
डॉ. स्नेहा गुप्ता एवं डॉ. आशीष गुप्ता द्वारा स्थापित Atomic Clinic एवं Atomic Pharmacy के बाद लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रीमियम क्वालिटी, किफायती कीमत और डॉक्टर-बैक्ड स्किन एवं हेयर केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने की पहल की गई है। Neonata Belle का मुख्य उद्देश्य प्रिवेंटिव स्किन केयर को बढ़ावा देना है-यानी समस्या होने के बाद उपचार करने के बजाय पहले से त्वचा की देखभाल और सुरक्षा पर ध्यान देना। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशीष गुप्ता एवं डॉ. स्नेहा गुप्ता ने बताया कि Neonata Belle एक बेहतरीन क्वालिटी का प्रोडक्ट है, जिसे लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

यह ब्रांड अपनी प्रीमियम क्वालिटी और किफायती रेंज के साथ हमारे शहर वाराणसी से पूरे भारत के स्तर पर धूम मचाने के लिए तैयार है। लॉन्च कार्यक्रम में 50 प्रोडक्ट्स का रैंप वॉक एवं ग्रैंड रिवील, प्रोडक्ट एक्सपीरियंस स्टॉल, निःशुल्क स्किन एवं हेयर एनालिसिस, सर्विस डेमोंस्ट्रेशन तथा विभिन्न इंटरैक्टिव गेम्स आयोजित किए गए। इस अवसर पर Atomic Pharmacy के माध्यम से 2 घंटे की डिलीवरी सेवा की भी घोषणा की गई।
ग्राहक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच Atomic Pharmacy की वेबसाइट
www.atomicpharmacy.in या 7310100255 पर कॉल के माध्यम से Neonata Belle के प्रोडक्ट ऑर्डर कर सकते हैं और निर्धारित सेवा क्षेत्र में 2 घंटे के भीतर डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं।

काययक्रम के दौरान बृजेश सिंह, एस. बी. तिवारी, वीरेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, अंशुमान सिंह, संजीव अग्रवाल, अमित मौर्य एवं एटॉमिक क्लिनिक के सभी स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रीमियम अनुभव, किफायती कीमत और मेडिकल विशेषज्ञता के साथ Neonata Belle-वाराणसी से पूरे भारत तक अपनी पहचान बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत ।