Nandi News

लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद वाराणसी में तीन कोचिंग संस्थान सील

Share on Social Media

लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद वाराणसी प्रशासन ने शहर के कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई करते हुए आकाश, एल-वन और ALLEN कोचिंग संस्थानों की इमारतों को सील कर दिया गया। जांच के दौरान इन संस्थानों में भवन मानकों और सुरक्षा नियमों से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आईं।

प्रशासनिक टीम के निरीक्षण में पाया गया कि कुछ कोचिंग संस्थान बिना स्वीकृत नक्शे के संचालित हो रहे थे। JRS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में वाहनों की पार्किंग के साथ जनरेटर, डीजल और भारी मात्रा में कबाड़ रखा गया था, जो आग लगने की स्थिति में बड़े खतरे का कारण बन सकता था। अधिकारियों की फटकार के बाद वहां से सामान हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

L1 coaching

दुर्गाकुंड स्थित आकाश कोचिंग सेंटर में आपातकालीन निकास मार्ग बेहद संकरा पाया गया, जिससे किसी हादसे की स्थिति में छात्रों की सुरक्षित निकासी मुश्किल हो सकती थी। वहीं ALLEN कोचिंग का भवन मानकों के अनुरूप नक्शा स्वीकृत न होने पर उसे सील किया गया। एल-वन कोचिंग में भी सुरक्षा और भवन संबंधी कमियां मिलीं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment