Nandi News

रोज़गार की नई उड़ान, युवाओं के लिए खुले करियर के नए द्वार

Share on Social Media

वाराणसी, 22 मई 2026

सनबीम कॉलेज फॉर विमेन, भगवानपुर, वाराणसी में आयोजित “मेगा जॉब फेयर–2026” का भव्य एवं अत्यंत सफल आयोजन युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का सशक्त मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रतिष्ठित संस्थानों के समक्ष अपनी प्रतिभा, योग्यता एवं कौशल का प्रदर्शन किया।

इस वृहद रोजगार मेले में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), लक्ष्मीश्री, फ्लीटब्लू, चेतमणि ज्वेलर्स, बिगहैच कंसल्टिंग, एपेक्स, पॉपुलर मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं लेमिनएआई सहित अनेक अग्रणी संस्थानों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिससे प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री संदीप मुखर्जी ने कहा कि “आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास एवं उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयारी सफलता की वास्तविक कुंजी है। सनबीम समूह विद्यार्थियों को केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि रोजगार के लिए सक्षम एवं तैयार बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।”

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौरभ सेन ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं, महाविद्यालय प्रशासक सुश्री सरिता राव ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहभागी संस्थानों, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ तथा आयोजन समिति के सदस्यों के योगदान की सराहना की।

सनबीम कॉलेज फॉर विमेन द्वारा आयोजित यह मेगा जॉब फेयर एक बार फिर संस्थान की रोजगारोन्मुख शिक्षा, उद्योग सहभागिता एवं करियर उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण सिद्ध हुआ।

Leave a Comment