Nandi News

महिला उत्थान समिति ने पंचकोशी यात्रियों के लिए किया पुनीत कार्य- पूनम मौर्य

Share on Social Media

पंचकोशी यात्रियों हेतु निशुल्क प्याऊ व्यवस्था का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

राजातालाब। प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए महिला उत्थान समिति वाराणसी द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे पंचकोशी यात्रा के दुसरे पड़ाव भीमचण्डी में निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि लहरतारा कबीर मठ के महंत गोविंद दास शास्त्री ने संयुक्त रूप से फिता काटकर तथा पंचकोशी यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर उद्घाटन किया।जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने चिलचिलाती धूप में यात्रियों की प्यास बुझाने हेतु महिला उत्थान समिति के इस पुनीत कार्य का काफी सराहना किया।
विशिष्ट अतिथि लहरतारा कबीर मठ के महंत गोविंद दास शास्त्री ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पंचकोशी यात्रियों को पानी पिलाना भी बहुत बड़ा फलदाई पूण्य होता है।इस दौरान विनय पांडेय, राजेश राजभर, विजय गुप्ता ,डॉक्टर चक्रपाणि ओझा, सर्वजीत भारद्वाज, पियूषकांत उपाध्याय, एडवोकेट, विनय उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, किशन प्रजापति,सौरभ सिंह, विजय पांडे, शुभम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment