Nandi News

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन द्वारा 25-26 मई 2026 को देशव्यापी हड़ताल के लिए नोटिस

Share on Social Media

“स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन” कर्मचारी संगठन द्वारा कर्मचारी हित में 16 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, प्रबंधन से कई बार वार्ता किए जाने पर कोई सकारात्मक निर्णय न होने पर 25 मई 2026 और 26 मई 2026 को देशव्यापी हड़ताल के लिए औपचारिक नोटिस दिया गया है। इस संदर्भ में हड़ताल पूर्व प्रबंधन ध्यानाकर्षण हेतु कर्मचारियों द्वारा विभिन्न चरणो में प्रबंधन को ज्ञापन दिया गया। इन मुददों पर फेडरेशन व उच्च प्रबंधन के बीच और फेडरेशन, प्रबंधन व मुख्य श्रम आयुक्त के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है जो कि नेनतीजा रही। अपने संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत दिनांक-05.05.2026 और 11.05.2026 व 18.05.2026 को उच्च प्रबंधन की हठधर्मिता का विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया था। परंतु प्रबंधन द्वारा अब तक कोई सकारात्मक निदान नहीं किया गया है। अतः विरोध के उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 22-05-2026 को शाम 5 बजे के उपरांत प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला गया। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व श्री मनोज सिंह, उपमहामंत्री, एसबीआईएसए, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा किया गया। इस प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, अभय मिश्रा, पंकज राय, रघुबर तिवारी, बी के सिंह, अश्वनी सिंह, पीएन सिंह, श्रीमती रजनीलता, उपासना सोनी, अनूप सिंह और सभी कर्मचारी शामिल होकर प्रबंधन से अपनी उचित मांगों को जल्द स्वीकार करने को कहा गया और साथ में यह भी निर्णय लिया गया कि अपनी जायज मांगो के स्वीकार होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। मंच से एक बार प्रबंधन से पुनः आग्रह किया कि हठधर्मित्ता छोड़कर कर्मचारियों की न्यायसंगत/तर्कसंगत मांगो को शीघ्र स्वीकार करे, अन्यथा हम 25 मई 2026 और 26 मई 2026 को बैंक कार्यों से अलग रह हड़ताल के लिए मजबूर होंगे।

(मनोज सिंह, उप महामंत्री, एसबीआईएसए, वाराणसी परिक्षेत्र)

Leave a Comment