Nandi News

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने हेतु हिंदू युवा वाहिनी द्वारा नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ

Share on Social Media

वाराणसी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी महानगर के स्वतंत्र वीर सावरकर मंडल द्वारा तेलियाना फाटक स्थित ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क शुद्ध पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सेवा ही संगठन” की भावना के साथ आमजन को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।

प्याऊ का उद्घाटन हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य श्री अम्बरीश सिंह ‘भोला’ जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है तथा संगठन सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। समाज के हर वर्ग के बीच सेवा कार्यों के माध्यम से लगातार जुड़ी हुई है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

मण्डल के मीडिया प्रभारी किशन मौर्य ने कहा कि भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह नि:शुल्क प्याऊ प्रारंभ किया गया है। संगठन का प्रयास है कि राहगीरों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। हिंदू युवा वाहिनी सदैव समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, नीतीश सिंह,ओमप्रकाश मंडल संयोजक मिंटू गुप्ता, अनिकेत वर्मा, अनीश मौर्य, किशन मौर्य, शुभम, अंशु, विकास, तरुण, रवि , राकेश सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment