Nandi News

गंगा दशहरा के पर्व पर गंगा समग्र द्वारा प्रहलाद घाट बिस्किट,आम, गुड़ और जल का वितरण।

Share on Social Media

अवतरण के पवित्र दिवस पर मनाए जाने वाले महापर्व गंगा दशहरा के पर्व गंगा समग्र काशी मध्य जिला द्वारा प्रहलाद घाट पर जन जागरण कार्यक्रम के अंतर्गत बिस्किट,आम, गुड़ और जल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को गंगा आश्रित आयाम के राष्ट्रीय प्रमुख अमिताभ जी ने संबोधित करते हुए मां गंगा के महत्व पर प्रकाश डाला और मां गंगा के जल की विशेषता का वर्णन करते हुए कहा कि मां गंगा में पाए जाने वाले बैक्टीरिया फेस के कारण मां गंगा के जल को प्रदूषित करने वाला जीवाणु जब गंगा जल में मिलता है, तो यह बैक्टीरिया फेस कुछ ही देर में आंतरिक क्रिया करते हुए इस प्रकार के प्रदूषण वाले जीवाणु को समाप्त करते हुए कई गुना ज्यादा बैक्टीरिया से पैदा कर देता है। और गंगाजल और सूट नहीं हो पाता। मां गंगा के जल की शुद्धता का स्वरूप बना रहता है।
लेकिन यह बात बड़े पैमाने पर मां गंगा में उत्सर्जित किए जाने वाले ड्रेनेज सीवर और अपशिष्ट पर लागू नहीं होती। इसके लिए जनता का जागृत होना आवश्यक है।
ब्इस अवसर पर काशी मध्य जिले में ही आदि केशव घाट पर मां गंगा की आरती का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय गंगा आश्रित आयाम प्रमुख अमिताभ उपाध्याय सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी प्रांतीय गंगाश्रित आयाम सह प्रमुख अशोक तिवारी अंतिम कोषाध्यक्ष रणदीप सिंह भाग संयोजक चंद्र प्रकाश जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी घाट एवं प्रमुख डॉक्टर सुधीर त्रिपाठी पार्षद लकी भारद्वाज पार्षद संपर्क कायम प्रमुख गोविंद लाल पांडेय गंगा वाहिनी आयाम प्रमुख दिलीप साहनी अंगद साहनी शिव प्रकाश मौर्या पूर्व पार्षद पिंटू उपाध्याय शिक्षक कंचन तिवारी आरती प्रमुख ओंकारनाथ त्रिपाठी बाबू नाथ त्रिपाठी, संतोष तिवारी गोपाल नाथ त्रिपाठी जीपी दुबे आयुष त्रिपाठी शुभम त्रिपाठी शुभम त्रिपाठी सुमित त्रिपाठी आयुषी त्रिपाठी अंजलि त्रिपाठी आर्यन त्रिपाठी प्रकाश यादव राजकुमार सिंह राकेश उपाध्याय आदि लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Comment