
दिनांक 24.05.2026
दिनांक 05/06.05.2026 की रात्रि थाना सिंधोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास सड़क किनारे रोहित राजभर निवासी रुस्तमपुर, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी का शव बरामद हुआ था तथा उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी पास में ही मिली थी। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 78/2026 धारा 103(1), 324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया गया था।
श्रीमती नीतू कादयान, पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन एवं श्री नृपेन्द्र द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु थाना प्रभारी सिंधोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में आज दिनांक 24.05.2026 को थाना सिंधोरा की गठित पुलिस टीम द्वारा रोड के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज , तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण एवं आसपास के लोगों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य संकलन के उपरांत मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्तगण धर्मेन्द्र राजभर पुत्र लालजी राजभर निवासी ग्राम जगदीशराजभर, थाना चोलापुर, वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष एवं रामाशीष राजभर पुत्र धनन्जय राजभर निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना चोलापुर, वाराणसी उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपनी रिश्तेदार की शादी में सरायबेना गांव आए थे तथा विवाह में सम्मिलित होने के दौरान कुछ सामान लेने सिंधोरा बाजार गए थे। काफी रात हो जाने के कारण दुकानें बंद हो चुकी थीं, जिससे सामान नहीं मिल सका। इसके पश्चात वे वापस सरायबेना जा रहे थे कि इसी दौरान बंसतपुर चकदुल्ला के पास उनकी बाइक एवं सामने से आ रहे दूसरे व्यक्ति (मृतक रोहित राजभर) की बाइक आमने-सामने टकरा गई, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए।
अभियुक्तों के अनुसार दुर्घटना के बाद वे स्वयं तो उठ गए, लेकिन दूसरा व्यक्ति (मृतक रोहित राजभर) नहीं उठ सका और गंभीर रूप से घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। घटना से घबराकर एवं भयवश वे लोग बिना किसी को सूचना दिए मौके से भाग गए थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—
1.धर्मेन्द्र राजभर पुत्र लालजी राजभर निवासी ग्राम जगदीशराजभर, थाना चोलापुर, वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष
2.रामाशीष राजभर पुत्र धनन्जय राजभर निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना चोलापुर, वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष
बरामदगी का विवरण— विना नम्बर की एक अदद मोटर साइकिल बरामद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
- थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ0नि0 (चौकी प्रभारी) रोहित कुमार, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ0नि0 अंकित सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
- हे0का0 शिव शंकर चौहान, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
- हे0का0 राकेश सरोज, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
- का0 धर्मेंद्र रजक, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
- का0 संजय राज, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन कमिश्नरेट
वाराणसी ।