Nandi News

भारतीय जन क्रांति परिषद और जनता दल (सेक्युलर) में गठजोड़

Share on Social Media

प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का वाराणसी में भव्य स्वागत

वाराणसी। भारतीय जन क्रांति परिषद ने जनता दल (सेक्युलर) के साथ राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि जनता दल (सेक्युलर) की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर दोनों संगठनों के बीच गठजोड़ का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों को लेकर दोनों संगठन मिलकर जनजागरूकता एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

गठबंधन के बाद जनता दल (सेक्युलर) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के वाराणसी पहुंचने पर कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वामी कन्हैया महाराज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राहुल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव रोशन कुमार, जिलाध्यक्ष केदारनाथ, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव तथा जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद ओंकार सिंह सिगरा स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने गठबंधन, संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने ओंकार सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। ओंकार सिंह ने कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment