

डोमरी (पड़ाव), रामनगर, वाराणसी। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी ( पड़ाव ), रामनगर, वाराणसी में आज शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का सम्मान किया। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत, नृत्य, भाषण एवं कविता की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।


विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है और समाज को सही दिशा देने वाला पथ प्रदर्शक है। डॉ. राधाकृष्णन जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने कहा कि “शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। शिक्षक अपने ज्ञान के प्रकाश से छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाता है। आज बच्चों ने जिस उत्साह और समर्पण से कार्यक्रम प्रस्तुत किया, वह अत्यंत सराहनीय है।”
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।