

आज दिनांक 14-11-2026 को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी की जयन्ती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनायी गयी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय तथा प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी द्वारा नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया। सर्वप्रथम सुबह की प्रार्थना सभा समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा करायी गयी। जिसमें शिक्षिका श्रीमती शालिनी सिंह ने आज का विचार प्रस्तुत किया, सुश्री नेहा सोनी ने प्रतिज्ञा करायी, श्रीमती शशि पाण्डेय ने संस्कृत श्लोक प्रस्तुत किया, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सुश्री रिया तिवारी ने कराया।
कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमती सुनीता मिश्रा द्वारा श्री कृष्ण भजन की प्रस्तुति की गयी। कक्षा-8 के छात्र अर्नव एवं शुभम पटेल ने भाषण प्रस्तुत किया। शिक्षक श्री आशुतोष मिश्रा तथा श्री पीयूष दूबे ने गीत सुनाया। नर्सरी की शिक्षिकाओं द्वारा लघु नाट्य प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका श्रीमती नीलम गुप्ता ने अपने वक्तव्य में बच्चों को आशीर्वाद दिया।
मंच संचालन सुश्री निकिता घोष एवं श्रीमती अनीता पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा लगाये गये विभिन्न प्रकार के खाने-पीने तथा अन्य प्रकार के स्टाॅलों का अवलोकन प्रबन्धक निदेशक, प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों द्वारा किया गया तथा खाने-पीने के सामानों का लुत्फ उठाया गया।
अन्त में सभी बच्चों को विद्यालय द्वारा उपहार तथा जलपान वितरित किया गया। प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी ने उपस्थित सभी छात्र, छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

