Nandi News

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Share on Social Media

वाराणसी, 14 नवंबर 2026 — आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था, इसी कारण उनके जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने पंडित नेहरू जी के जीवन, उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, पंचशील सिद्धांत, आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका और बच्चों के प्रति उनके स्नेह पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने कहा कि चाचा नेहरू का सपना था कि देश का हर बच्चा शिक्षित और संस्कारवान बने।

महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने पंडित नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक कुशल राजनेता, लेखक और दूरदर्शी नेता थे। उनकी पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

डॉ. प्रतिमा राय ने अपने उद्बोधन में कहा, “पंडित नेहरू जी बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उन्होंने कहा था कि आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र प्रेम को अपने जीवन में उतारना चाहिए। छात्राओं को चाहिए कि वे आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी विशेष पहचान बनाएँ।”

कार्यक्रम का कुशल संचालन महाविद्यालय की छात्रा सुश्री रागिनी गुप्ता ने किया।

अंत में डॉ. प्रतिमा राय ने सभी छात्राओं एवं शिक्षक– शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक–शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment