Nandi News

फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग की करियर कार्यशाला संपन्न, युवाओं को बताए रोजगार के अवसर

Share on Social Media

वाराणसी। रथयात्रा स्थित दाऊजी उपवन, कन्हैयालाल स्मृति भवन के सभागार में रविवार को फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग द्वारा युवाओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं रोजगारोन्मुखी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी सहित आसपास के जनपदों से आए लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने सहभागिता की।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सेंटर मैनेजर रणवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में 12वीं के बाद छात्रों को ऐसे कोर्स का चयन करना चाहिए, जो सीधे रोजगार से जुड़े हों। उन्होंने बताया कि एविएशन, एयर होस्टेस, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल एंड टूरिज्म तथा कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों में योग्य एवं प्रशिक्षित युवाओं की लगातार मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न जॉब ओरिएंटेड कोर्स, प्रशिक्षण प्रक्रिया, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल तथा प्लेसमेंट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने करियर, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगार की संभावनाओं को लेकर कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।

कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर रणवीर सिंह, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर शिवम शुक्ला, करियर काउंसलर नेहा सिंह, स्वपना सिंह एवं सोनाली शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को अपने कौशल का विकास कर बदलते रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment