Nandi News

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में लोधा महिलाओं के जीवन और संघर्ष पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

Share on Social Media

वाराणसी, 28 नवंबर: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कला संकाय स्थित बांग्ला विभाग में आयोजित की गई। इस परियोजना के मुख्य अन्वेषक प्रो . सुमिता चैटर्जी द्वारा इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) के सौजन्य से “The Silent Voice of Lodha Women: Identity, Empowerment and the Tribal Journey” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में लोधा महिलाओं की आत्म-पहचान, उनके जीवन के व्यावहारिक अनुभवों, प्रतिकूलताओं और सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस परिचर्चा में विशिष्ट शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और कलाकारों ने भाग लिया। स्वागत भाषण बांग्ला विभाग की डॉ. अंतरा दास ने प्रस्तुत किया। संगोष्ठी की संयोजिका (कन्वीनर) प्रोफेसर सुमिता चटर्जी ने सेमिनार की पृष्ठभूमि और ICSSR शोध परियोजना के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कला संकाय की संकायाध्यक्ष (डीन) प्रोफेसर सुषमा घिल्डियाल इस संगोष्ठी की संरक्षक रहीं कोऑर्डिनेटर के रूप में प्रोफेसर अरुण कुमार यादव, मुख्य वक्ता प्रो. अनीता सिंह तथा जेएनयू से आए हुए डॉ. मृण्मय प्रामाणिक मुख्य अतिथि के रूप में अपना विचार व्यक्त किए। अकादमिक सत्र में कल्याणी विश्वविद्यालय से प्रो. काकोली धारा मंडल, झाड़ग्राम से समाज सेविका देवलीना दासगुप्त ने अपना विचार व्यक्त किया। समानांतर सत्र का परिचालना डॉ. श्रीतम मजूमदार, डॉ. गीतांजलि सिंह ने किया। विभाग की देवश्री, चंद्राणी, इशिता, श्रुति, मनी, देवाशीष आदि ने सहयोग किया। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया ।समस्त संगोष्ठी का संचालन किया डॉ. स्वप्ना बंद्योपाध्याय ने। अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया प्रो. बिंदु लाहिड़ी ने।

Leave a Comment