

वाराणसी/रामनगर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 6:30 बजे महाविद्यालय परिसर में 1001 दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। दीपों की रोशनी से पूरा महाविद्यालय परिसर जगमगा उठा और महाविद्यालय परिवार द्वारा देश के प्रधानमंत्री के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की सी.एम.ओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी देश को नई दिशा दे रहे हैं और उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। हम सभी उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में महाविद्यालय की सी.एम.ओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय के साथ डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, श्री सूरज पाण्डेय, श्री शिव प्रकाश यादव सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।