Nandi News

पूर्वांचल में जन मुद्दों पर खड़ा होगा बड़ा आंदोलन – आनंद मिश्रा

Share on Social Media

नई पीढ़ी संवाद के संदेश को गांवों, कस्बों, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों तक पहुंचाएगा रोसा

वाराणसी, 4 नवंबर 2026। रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) के मीडिया प्रभारी आनंद मिश्रा ने दो दिवसीय ‘नई पीढ़ी संवाद’ में शामिल पूर्वांचल के 10 जिलों से आए युवा प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संवाद से निकले विचारों और संकल्पों को गांवों, कस्बों, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। रोसा पूर्वांचल के जन मुद्दों को लेकर एक बड़ा सामाजिक एवं लोकतांत्रिक आंदोलन खड़ा करेगा।

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय संवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक अधिकार, आर्थिक असमानता और संवैधानिक लोकतंत्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को जागरूक, संगठित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध बनाना है।

श्री मिश्रा ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश, विशेषकर पूर्वांचल, गहरे आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहा है। प्रदेश की पूंजी औद्योगिक घरानों को सौंपने की नीति पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। संवाद में यह संकल्प लिया गया कि आम लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का एक रुपया भी औद्योगिक घरानों के हित में जाने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश और पूर्वांचल को कर्ज आधारित अर्थव्यवस्था से निकालकर उत्पादक अर्थव्यवस्था की दिशा में ले जाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। पूर्वांचल के सबसे गरीब व्यक्ति के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जमीन के अधिकार जैसे बुनियादी सवालों को लेकर व्यापक जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

आनंद मिश्रा ने विशेष रूप से राष्ट्रीय संयोजक श्री अखिलेंद्र प्रताप सिंह जी, अभियान के अध्यक्ष श्री विजय शंकर पांडेय जी, सभी वक्ताओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, छात्रसंघ के पदाधिकारियों और 10 जिलों से आए युवा प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्री मणिशंकर पांडेय (पूर्व एमएलसी), श्री अरविंद सिंह (पूर्व एमएलसी), डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, श्री अनिल श्रीवास्तव, कुंवर सुरेश सिंह, डॉ anil उपाध्याय,श्री अरविंद किशोर राय, श्री सूबेदार सिंह, श्री दिनकर कपूर, डॉ. शम्मी सिंह, श्री राजेश सचान, एडवोकेट आनंद शंकर मिश्रा, श्रीश मिश्रा, विपिन मेहता, पुनीत मिश्रा तथा विशेष सहयोग के लिए श्री वीरेंद्र कपूर एवं उनके परिवार, उनके पुत्र अनुभव कपूर, श्री विजय शंकर पांडेय के पुत्र कमलाकांत पांडेय सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
उन्होंने वाराणसी के सभी समाचार पत्रों, संपादकों, पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस आयोजन को प्रमुखता से प्रकाशित कर इसके विचारों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में उन्होंने कहा कि यह संवाद केवल दो दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि पूर्वांचल में एक नई सामाजिक और लोकतांत्रिक पहल की शुरुआत है। सभी साथियों से अपील है कि इस अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें l

Leave a Comment