
वाराणसी
नमो घाट पर इस साल अक्टूबर महीने में भारतीय वायु सेना की ओर से भव्य एयर शो आयोजित किए जाने की तैयारी है. इस एयर शो में वायु सेना के कई लड़ाकू विमान और एरोबेटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी I
एयर शो को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं Iआयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी और भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें की जा रही हैं, सुरक्षा व्यवस्था, विमान संचालन, दर्शकों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन समेत विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है, वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के साथ 2-3 बार बैठक हो चुकी है, अक्टूबर महीने में एयर शो में भाग लेने वाले अधिकतर विमानों के ठहराव, ईंधन भरने और उड़ान संचालन की व्यवस्था वाराणसी एयरपोर्ट से की जाएगी I
भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध एरोबेटिक टीम सूर्य किरण के नौ विमानों के रुकने की व्यवस्था एयरपोर्ट पर की जाएगी,सूर्य किरण टीम अपने सटीक और आकर्षक हवाई करतबों के लिए देशभर में जानी जाती है, आसपास के अन्य एयरबेस और एयरपोर्ट से भी कई फाइटर जेट्स वाराणसी पहुंचेंगे, ये विमान नमो घाट और गंगा नदी के ऊपर विभिन्न प्रकार के हवाई प्रदर्शन करेंगे I
वाराणसी में गंगा नदी के किनारे इस तरह का एयर शो पहली बार आयोजित किया जाएगा, नमो घाट हाल के वर्षों में शहर के प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों में शामिल हुआ है, यहां पर एयर शो का आयोजन काफी रोमांचक होने वाला है I