Nandi News

डीजल सीएनजी और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए वाराणसी टूरिज्म संगठन की बैठक होटल त्रिदेव ग्रैंड में आयोजित I

Share on Social Media

डीजल सीएनजी और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए वाराणसी टूरिज्म संगठन की बैठक आज होटल त्रिदेव ग्रैंड में आयोजित की गई जिसमें टैक्सियों के किराए में ₹2 प्रति किलोमीटर की वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है यह घोषणा करते हुए संगठन के अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह ने बताया कि विगत कई दिनों से विभिन्न टैक्सी संगठनों के साथ बैठकों के बाद यह निर्णय लिया गया है नई दरों के हिसाब से अब डिजायर 13 रुपए अर्टिगा 16 रुपए क्रिस्ट ₹20 टेंपो ट्रैवलर ₹30 एवं अर्बनिया ₹35 किलोमीटर के रेट से चलेगी मिनिमम रनिंग किलोमीटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है पहले की ही तरह लोकल में 200 किलोमीटर और आउटस्टेशन में ढाई सौ किलोमीटर प्रति दिन की बिलिंग लागू रहेगी ज्ञात हो कि यह वृद्धि 2018 के बाद अब की जा रही है जबकि 2018 से 2026 तक महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्सी गाड़ियों पर अचानक लागू की गई वन टाइम टैक्स की भर्त्सना की गई,ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सभी नई पुरानी टैक्सियों को एक साथ 15 साल का रोड टैक्स जमा करने का आदेश जारी कर दिया है जिसके कारण टैक्सी चालकों की कमर टूट गई है इस हिसाब से 3 साल 4 साल पुरानी गाड़ियों पर भी तत्काल रूप से एक से दो लाख टैक्स जमा करने की बाध्यता हो गई है जो की अन्य है पूरे प्रदेश में इस नीति को लेकर विरोध जारी है गाड़ियां खड़ी हो रही हैं क्योंकि एक साथ इतना टैक्स जमा करने की हैसियत किसी टैक्सी मालिक में नहीं है इसको लेकर जल्दी ही प्रदेश व्यापिआंदोलन किया जाएगा बैठक में अन्य पदाधिकारी में राम पांडे, रौनक शर्मा, गौरव रुपाणी, अरुण सिंह, सतीश सिंह, शानू राय, प्रकाश सिंह बच्चा सिंह, राजा यादव सहित सैकड़ो टैक्सी संचालक मौजूद थे

Leave a Comment