Nandi News

केयर फर्स्ट मेडिकल एंड पॉलीक्लिनिक का भव्य उद्घाटन संपन्न

Share on Social Media


वाराणसी। मीरापुर बसही, वाराणसी में केयर फर्स्ट मेडिकल एंड पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन चंदौली के विधायक सुशील सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में संस्थान के संचालक डॉ. अम्बर सिंह मौर्य ने केयर फर्स्ट मेडिकल एंड पॉलीक्लिनिक के मुख्य उद्देश्यों और यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में संदीप मौर्य, दीप नाथ मौर्य, राजकुमार मौर्य, प्रियांशु पांडे, दीपक मौर्य और शुभम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभाष श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर डॉ. जे.के. पाटिल, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश कुमार मौर्य रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मौर्य ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Leave a Comment