Nandi News

काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 11 गिरफ्तार I

Share on Social Media

वाराणसी बाबा विश्वनाथ ज़ी की नगरी मे बड़े हीं पैमाने पर अवैध वसूली करने वालों पर पड़ा पुलिस का हंटर, श्री काल भैरव मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विजय प्रताप सिंह कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदिर के निकास द्वार पर कुछ लोग भीड़ लगाकर यात्रियों को गुमराह कर रहे थे और जबरन पैसे वसूल रहे थे। विरोध करने पर ये लोग श्रद्धालुओं से झगड़ा करने पर उतारू हो जाते थे, जिससे वहां शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा पैदा हो गया था। एसीपी विजय प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर इन सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और जेल भेज दिया।

विश्वनाथ प्रताप सिंह

Leave a Comment