
दर्शनार्थियों की बढ़ती हुई भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से काशी विश्वनाथ मंदिर की दीवारों को ऊंचा किया जाएगा एवं गलियों में 150 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे I पिछले दिनों आईबी की अपर निदेशक विनीतI शर्मा, एडीजी सुरक्षा – तरुण गाबा ने विश्वनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और पाया कि कुछ तरफ की दीवारअपेक्षाकृत नीची हैं,उनको ऊंचा करने की जरूरत है, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिहाज से यह बेहतर कदम होगा I आसपास के दुकानों के साथ ही गंगा द्वार से दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के हित में गेट नंबर 4 के निकट प्रशासनिक भवन के बगल में एक वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा I इसके अलावा भैरव गेट पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आधुनिक स्लाइडिंग गेट का निर्माण भी कराया जाएगा I श्री काशी विश्वनाथ धाम के डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है एवं जल्द ही इसे अमली जामा पहनाया जाएगा I