
- रोसा की हुई बैठक, 10 जिलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
वाराणसी, 31 अक्टूबर 2026, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक असमानता के सवाल पर कल 1 व 2 नवंबर को सिध्दगिरिबाग, वाराणसी में रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) की तरफ से नई पीढ़ी संवाद का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वाराणसी समेत पूर्वांचल के 10 जिलों के युवा प्रतिनिधि हिस्सेदारी करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर आज वीरेंद्र कपूर के आवास पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय शंकर पांडे और संचालन डॉक्टर शम्मी कुमार सिंह ने किया।
बैठक में मौजूद रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे देश में नई पीढ़ी के जारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूर्वांचल के 10 जिलों के युवा प्रतिनिधियों का यह दो दिवसीय संवाद आने वाले समय में पूर्वांचल में लोकतांत्रिक राजनीतिक की जमीन को मजबूत करेगा।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की राजनीतिक अर्थनीति, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक अर्थव्यवस्था, स्कूली शिक्षा की चुनौतियां और उच्च शिक्षा के संकट, अति पिछड़ों की सामाजिक- राजनीतिक चुनौतियां, आदिवासियों के मूल अधिकार और पहचान का सवाल और संवैधानिक लोकतंत्र की चुनौतियों तथा जन आंदोलन की भूमिका पर दो दिवसीय संवाद में चर्चा होगी।
2 नवंबर को खुला सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें छात्र संघ चुनाव के संदर्भ में विशेष बातचीत होगी। बैठक में बीएचयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर सुरेश सिंह, वीरेंद्र कपूर अरविंद राय, दिनकर कपूर,कमलाकांत पाण्डेय,प्रशांत सिंह आदि लोग उपस्थित थे। धन्यवाद मीडिया प्रभारी आनंद मिश्रा ने दिया।