
बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी के वाराणसी आगमन पर एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वाराणसी में उपचार प्राप्त कर रहे बिहार के निवासियों एवं पूर्वांचल में प्रवास कर रहे बिहारवासियों को कैंसर, असाध्य रोगों, क्रिटिकल केयर एवं सुपर स्पेश्येलिटी चिकित्सीय सुविधाओं सहित बेहतर, सुलभ एवं नवीनतम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही, जरूरतमंद मरीजों को उन्नत उपचार का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता के अंतर्गत आर्थिक सहयोग बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया।
एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के निदेशक डॉ स्वरूप ने स्पष्ट किया, हमारा निरंतर प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक चाहे वो किसी भी प्रदेश का निवासी हो बेहतर उपचार पहुंचे तभी स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।