Nandi News

अनुनाद इंडिया फाउंडेशन एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पद्मभूषण पं राजन मिश्र जी की स्मृति मे सांगीतिक संध्या सम्पन्न

Share on Social Media

22 जून 2026 को अनुनाद इंडिया फाउंडेशन द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पद्मभूषण पं राजन मिश्र जी की स्मृति मे सांगीतिक संध्या स्वरम के द्वितीय चरण का आयोजन डायमंड होटल के सभागार मे सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे श्री अंबरीश सिँह भोला उन्होंने इस आयोजन को श्रोता,कलाकार तथा आयोजको सभी के लिए आनंद का अनुकरणीय प्रतीक बताया I आपने संगीत दीक्षा अभियान के अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट संगीत प्रदर्शन हेतु बेसिक शिक्षा के प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

प्रथम कार्यक्रम हुआ वाद्य वृंद का आपके साथ तबला संगति रही श्री अंकित सिंह एवं श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय ने जिसमें गिटार पर साथ दिया राघवेंद्र नेI
द्वितीय प्रस्तुति रही कानपुर के ख्यात ध्रुपद गायक पंडित विनोद कुमार द्विवेदी एवं उनके सुपुत्र श्री आयुष द्विवेदी द्वारा ध्रुपद युगल गायन की आरम्भ हुआ चौताल में निबद्ध रचना से बोल थे राजा राम पुरुषोत्तम तीसरी अंतिम प्रस्तुति रही पंडित शुभ महाराज द्वारा स्वतंत्र तबला वादन की जिसने संवादिनी पर साथ दिया श्री मोहित साहनी ने। वादन का आरम्भ हुआ तीनताल में निबद्ध विभिन्न लयकारियो के कुशल प्रदर्शन से। इसी क्रम मेंबनारस घराने के प्रचलित तालो में पारंपरिक उठान कायदा रेला आदि की प्रभावी अवतारणा की। जयजयवंती में चंद्र चार ताल 13 मात्रा में निवद्ध रचना सुनाया बोल थे राजा राम पुरुषोत्तम इसके उपरांत सूलताल 10 मात्रा में निबद्ध रचना से विभोर किया बोल थे जग जननी भवानी समापन हुआ राग वसंत में ताल 9 मात्रा में रचना से बोल थे शिव जटा में गंग. साथ ही राग चारुकेशी में 10 मात्रा के ताल में निबद्ध रचना सुनाया बोल थे राजा राम।

कार्यक्रम का संयोजन किया श्री अंकित कुमार सिंह ने एवं अतिथियों का स्वागत किया श्रीमती पुनीता सिंह ने। एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया श्रीमती रत्ना द्विवेदी ने। डॉ प्रीतेश आचार्य ने पंडित राजन मिश्र जी के कृतित्व का पुण्य स्मरण किया ।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से कुशल संचालन किया श्रीमती अंकिता खत्री एवं श्रीमती शैल द्विवेदी ने।
कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ यू बी सिंह डॉ अभिषेक मिश्र पंडित देवशीष डे श्री अनंग गुप्ता पं पंकज मिश्र डॉ चारुचंद्र पं रविंद्र गोस्वामी डॉ कमला शंकर आदि गुणी जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment