Nandi News

पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा तुरंत हो वर्ना पेंशनर सड़कों पर उतरेंगे।

Share on Social Media



वाराणसी,28 नवंबर I ईपीएस- 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा पिछले 10 वर्षों से पेंशन बढ़ोतरी के लिए देशभर में आंदोलन किया जा रहा है I इसी क्रम में आज लालबहादुर शास्त्री घाट कचहरी के निकट पेंशनरों का सम्मेलन आयोजित किया गया । समिति की मांग है कि ईपीएस 95 की न्यूनतम पेंशन 7500/- व महंगाई भत्ता ,पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा तथा मा० सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार सभी को समान रूप से हायर पेंशन का लाभ दिया जाए I समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत ने पेंशनरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दो बार मुलाकात में आश्वासन भी दिया परंतु अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है, जिसके कारण देश के 81 लाख पेंशनरो की हालत बद से बदतर होती जा रही है प्रधानमंत्री को उनका वायदा याद दिलाने हेतु देशभर के पेंशनर आज वाराणसी आए हैं अतः पेंशन बढ़ोत्तरी की मांग तत्काल पूरी की जाए।


राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि पिछले दस वर्षो से सभी सांसदों मंत्रियों से लगातार पेंशनरों की समस्याएं बताकर उसका समाधान करने की गुहार लगाई जा चुकी है परंतु सरकार द्वारा इसको अनदेखा करने के कारण पेंशनरों में रोष बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक रमाकांत नरगुंड ने कहा कि 19 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित सीबीटी
मीटिंग से पहले श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने समिति के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर जो आश्वासन दिया उसे तत्काल पूर्ण किया जाय।


प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर , राजशेखर नागर, महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ताई आरस,राष्ट्रीय महामंत्री सरिता ताई नारखेडे, उत्तर भारत के मुख्य समन्वयक सुरेश डंगवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बी एस नारखेडे, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शशिभान सिंह भदौरिया,हरियाणा के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह,जे पी मिश्रा, कर्नाटक से एस एन कुलकर्णी, सुबन्ना एजाज उर रहमान, गुजरात के सतीश शुक्ला, दया राम भंडारी, हिमाचल से पी एस गुलेरीया , रोडवेज वर्कशाप संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप कुशवाह, प्रांतीय समन्वयक जयरूप सिंह परिहार, दिलीप पांडे सुभाष चौबे, इंतजार अहमद, हर्ष गौतम, वी पी मिश्रा, बाल मुकुंद मिश्रा, कमलेश श्रीवास्तव, टी आर सिंह, गुरु प्रसाद पांडे, शिव कुमार सिंह, वी के श्रीवास्तव, जनार्दन त्रिपाठी, अमर नाथ तिवारी, एस के श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पाठक, पी सी मिश्रा,अभिनंदन पांडे अश्विनी पांडेय, कुशल पाल सिंह, हनुमान सहाय, आनंद त्रिपाठी, ओंकार नाथ तिवारी, नासिर खान,विजय नारायण सिंह,पुष्पा श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, एस के सिंह, त्रिपाठी, अशोक यादव, आदि ने संबोधित करते हुए सरकार की पेंशनरों के प्रति टाल-मटोल की नीति पर आक्रोश व्यक्त किया और घोषणा की कि यदि प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री पेंशनरों की मांगों को 31 दिसंबर तक पूरा नहीं करेंगे तो पेंशनर सड़कों पर उतरेंगे।
सम्मेलन में उ0प्र0 के अनेक जिलों तथा कई राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश मo प्र0, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक आदि कई राज्यों के विभिन्न विभागों के पेंशनभोगियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Leave a Comment