
काशी गौरव रत्न अलंकरण से सम्मानित होने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाददेव दीपावली महोत्सव के पावन अवसर पर जनता हिताय समिति एवं नारद पत्रकार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के ऐतिहासिक लक्ष्मी कुंड तालाब पर सवा लाख दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
इस गरिमामय समारोह में वाराणसी जनपद की अनेक प्रतिष्ठित विभूतियों को उनके सामाजिक योगदान के लिए वर्ष 2026 के ‘काशी गौरव रत्न अलंकरण’ से सम्मानित किया गया

हमें भी अत्यंत हर्ष एवं गौरव की अनुभूति है कि समाज सेवा के क्षेत्र में हमारे योगदान को सम्मान देते हुए श्री विजय शंकर पाण्डेय जी एवं मुझे (आनन्द मिश्रा) भी इस प्रतिष्ठित अलंकरण से विभूषित किया गया।इस सम्मान को हम अपना व्यक्तिगत सम्मान न मानकर समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों और सेवा भाव को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा मानते हैं।
इस गरिमामय एवं अविस्मरणीय सम्मान के लिए जनता हिताय समिति एवं नारद पत्रकार संगठन के समस्त पदाधिकारियों, आयोजकों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार एवं कोटिशः धन्यवाद व्यक्त करते हैं।आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं सम्मान हमें सदैव समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
सादर आभार एवं धन्यवाद।
विजय शंकर पाण्डेय
आनन्द मिश्रा