
सोनभद्र। हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, मरसरा, घोरावल, सोनभद्र का वार्षिकोत्सव “सृजन 2026″ विद्यालय परिसर में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं भव्यता साथ आयोजित किया गया। कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, नृत्य एवं नाट्य विधाओं को समर्पित रंगारंग समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का ऐसा मनोहारी प्रदर्शन किया कि उपस्थि अतिधिगण एवं अभिभावक भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टेलीकॉम कार्यकारी अधिकारी श्री आनंद अमित एवं विद्यालय प्रबंध बाबा प्रकाशध्यानानन्द जी द्वारा स्वामी हरसेवानन्द जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के स किया गया। इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से आत्म स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं तक ने विवि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला कौशल, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति व परिचय दिया। स्वागत नृत्य, किड्स डांस, विद्यालय कुलगीत. एक बनेंगे नेक बनेंगे, राजस्थानी लोकनृत्य सेमी-क्लासिकल डांस, पंजाबी भांगड़ा, बॉलीवुड डांस, कपल डांस एवं लिटिल धुरंधर जैसी प्रस्तुतियों समारोह में चार चाँद लगा दिए। प्रत्येक प्रस्तुति में विद्यार्थियों की भाव-भंगिमा, लय-ताल, अनुशासन प सामूहिक समन्वय देखते ही बनता था। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक चेतना पर आधारि प्रस्तुतियों रहीं। फ्यूजन ऑफ भरतनाट्यम, कंटारा, ए रीयल हीरो ऑफ इंडिया तथा गांधी ए लीजों ऑफ नमक क्रांति जैसी प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने भारतीय कला, परंपरा, शौर्य, स्वाभिमान एवं स्वतंत्र संग्राम की गौरवगाथा को मंच पर जीवंत कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदे दिया कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय चेतना जुड़ने का सशक्त माध्यम भी है।