Nandi News

नेल्सन पेस सिखा रहे 200 छात्र-छात्राओं को मिक्स्ड मार्शल आर्ट के गुर, नवनिर्मित जिम का भी हुआ उद्घाटन

Share on Social Media

दिनांक: 19 नवंबर 2026

वाराणसी: अंतर्राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) खिलाड़ी और प्रशिक्षक नेल्सन पेस सनबीम स्कूल, भगवानपुर में 200 से अधिक विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट के गुर सिखा रहे हैं। बुधवार से शुरू हुई चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिक्स्ड मार्शल आर्ट, बॉक्सिंग, मय थाई और आत्मरक्षा (Self-Defence) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यशाला 21 नवंबर तक चलेगी।
इसी क्रम में गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य और खेलों के प्रति उनके उत्साह को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
गोवा के प्रसिद्ध MMA फाइटर नेल्सन पेस वर्ष 2016 में UAE में अंतर्राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप जीत चुके हैं और वर्ष 2023 में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों (National Games) की वुशु स्पर्धा में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। सनबीम स्कूल भगवानपुर से उनका यह लगातार चौथे वर्ष का जुड़ाव है। कार्यशाला के दौरान वे विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट की बारीक तकनीक, शारीरिक संतुलन और आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखा रहे हैं। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं के बीच एक विशेष प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम एवं जिम उद्घाटन के अवसर पर सनबीम समूह के कार्यकारी निदेशक श्री हर्ष मधोक, हॉस्टल अधीक्षक श्री अरविंद सिंह, खेल प्रभारी श्री शशि प्रकाश सिंह तथा खेल शिक्षक निलेश, अजीत, सारंग व माधुरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment