Nandi News

स्वास्थ्य मेला एवं प्रदर्शनी का छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Share on Social Media


सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन, भगवानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा छात्राओं ने आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेला एवं प्रदर्शनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं तथा मानव स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझा। चिकित्सा विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में मानव स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार अपनाने तथा बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। छात्राओं ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हेरम्ब कुमार मिश्र एवं डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय छात्राओं के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। यह भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।

Leave a Comment