
वीरांगना के जन्म पर आधारित रणचंडी नृत्य का सनबीम एकेडमी के छात्रों द्वारा की जाएगी प्रस्तुति
वाराणसी 17 नवंबर वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के 191 जन्मोत्सव पर सनबीम एकेडमी सामने घाट, जागृति फाउंडेशन एवं महारानी लक्ष्मीबाई जन्म स्थान स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है l 2 दिन से समारोह का शुभारंभ 18 नवंबर दिन बुधवार को सायं 5:30 बजे महारानी के जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मना कर होगाl कार्यक्रम के संयोजक जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने बताया कि सनबीम एकेडमी सामने घाट के सहयोग से इस बार भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत सनबीम एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के रत्न सदस्य डॉक्टर राजेंद्र उपाध्याय की पुस्तक रणचंडी पर आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी l राजेश्वर त्रिपाठी के परिकल्पना और निर्देशन मैं इस सुंदर नृत्य की प्रस्तुति होगी l दो दिवसी समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री पंडित राजेश्वर आचार्य होंगेl विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदर अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय नाथ मिश्र, संगीत एवं मंच कला संकाय काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉक्टर रेवती साकलकर एवं लोक भूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जयप्रकाश मिश्रा होंगे l समारोह की अध्यक्षता सनबीम एकेडमी ग्रुप के सचिव जगदीप मधोक करेंगे l