Nandi News

दमा,सी.ओ.पी.डी में स्टेरॉयड का सेवन हो सकता हैं खतरनाक – डॉ एस के पाठक

Share on Social Media

सीओपीडी का सही प्रबंधन मरीजों को दे सकता है बेहतर जीवन -डॉ स्वप्निल पाठक

सीओपीडी ( दमा ) का मुख्य कारक धूम्रपान पर इसके अलावा वायु प्रदूषण धूल और अन्य कारक भी हो सकते है इसलिए शुरुआती लक्षणों जैसे सांस फूलना या लगातार खांसी बलगम को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक। – डा साक्षी पाठक


वाराणसी l पूर्वांचल के अग्रणी चेस्ट एवं रेस्पिरेटरी केयर सेंटर, ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल अस्सी वाराणसी द्वारा आज अस्पताल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया इस प्रेस वार्ता को ब्रेथ ईजी के वरिष्ठ टी.बी एलर्जी श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ एस. के पाठक तथा मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत के पूर्व पल्मोनॉलिजिस्ट डॉ. स्वप्निल पाठक ने संबोधित किया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही फेफड़ों की बीमारियों जैसे क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज COPD दमा अस्थमा और बदलते मौसम व प्रदूषण के कारण होने वाले श्वसन विकारों के प्रति जनजागरुकता फैलाना तथा उनके आधुनिकतम उपचारों से जनता को अवगत कराना था प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता और ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एस. के. पाठक ने कहा, “सर्दियों के आगमन और बढ़ते प्रदूषण के कारण साँस और दमा के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है ऐसे में समय पर सही पहचान और आधुनिक पद्धतियों से इलाज बेहद जरूरी है अस्पताल के एसोसिएट डायरेक्टर व कंसलटेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. स्वप्निल पाठक ने इस अवसर पर कहा श्वसन रोगों के इलाज में सही इनहेलेशन डिवाइसेस इंहालेशन डिवाइसस का चुनाव और उनका सही तरीके से उपयोग करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सही दवा का होना आज चिकित्सा विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि गंभीर से गंभीर साँस के मरीजों को भी एक सामान्य और सक्रिय जीवन दिया जा सकता है डॉ एस. के पाठक ने बताया कि – आज वायु प्रदूषण दुनिया की एक बड़ी समस्या में से एक है। कई बीमारियों का कारण वायु प्रदूषण है दमा सीओपीडी एलर्जी और फेफड़े की अन्य बीमारियों का मुख्य कारण वायु प्रदूषण ही हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार विश्व के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में 14 शहर भारत के हैं जिसमे नयी दिल्ली तो हैं ही साथ में अपना बनारस कानपुर और गाज़ियाबाद के बाद तीसरे सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट में है विश्व स्वास्थ्य संगठन की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ 20 लाख मौतें पर्यावरण प्रदूषण के कारण हुई हैं रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर 10 व्यक्तियों में से 9 व्यक्ति प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं लगभग 42 लाख लोग वायु प्रदूषण की वजह से मौत के शिकार हुए और 38 लाख लोगों की मौत कुकिंग और प्रदूषित ईंधन के कारण हुई भारत में वायु प्रदूषण के कारण हर साल लगभग 12 लाख मौतें होती हैं यदि व्यापक रोकथाम न हुई तो यह आंकड़ा सन् 2050 तक 36 लाख मौतों को पार कर जाएगा डॉ पाठक ने आगे बताया कि श्वांस रोगियों के लिए खतरे से खाली नहीं है स्‍टेरॉयड गोलियों का सेवन आजकल कुछ चिकित्सक कुछ मेडिकल स्टोर वाले अस्थमा मरीजों को स्‍टेरॉयड गोलियों खिला रहे हैं जिसका दुष्परिणाम कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा हैं, और जब केस ख़राब हो जाता हैं तो यही केस विशेषज्ञ के पास आता हैं दुर्भाग्यवश हम जैसे विशेषज्ञों को अपने मरीज को बचाने के लिए बहुत ही कम समय मिलता हैं इसलिए हम अपने दमा सीओपीडी मरीजों को नियमित प्रिेवेंटर इनहेलर्स के उपयोग करने की सलाह देते है डॉ स्वप्निल ने बताया सही समय पर यदि श्वास के इन्फेक्शन को रोका नही जाता हैं तो फेफड़ो की निष्क्रिय कोलेप्स होने का ख़तरा बढ़ जाता हैं जो मरीजो के लिए प्राण घातक बन जाता हैं शुरूआती चेस्ट इन्फेक्शन के लक्षण में कफ़-बलगम आना बुख़ार सीने में दर्द साँस लेने में तकलीफ आदि हैं यदि उचित समय पर उचित मात्र में एंटीबायोटिक एंटी माइक्रोबायल का प्रयोग नही हो पाता हैं तो मरीज के जान का खतरा बढ़ जाता हैं I
डॉ पाठक ने बताया कि ब्रेथ हॉस्पिटल द्वारा एक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वांस,फेफड़ा मोबाइल चेक अप कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसको हरी झंडी दिखाकर ब्रेथ ईज़ी निदेशिका डा सुनीता पाठक एवं डॉ स्वप्निल पाठक संयुक्त रूप से रवाना किया यह ब्रेथ ईजी वैन वाराणसी के प्रमुख चौराहों पर जाएगी और वहाँ कंप्यूटर मशीन द्वारा वाराणसी की जनता की फेफड़े की क्षमता मापेगी, जिससे लोग अपने फेफड़े के लिए जागरूक होंगें
डॉ स्वप्निल ने बताया इस सप्ताह सीओपीडी जागरूकता अभियान के अंतर्गत रेडियो टॉक आकाशवाणी पर और जनरल प्रैक्टिशनर्स के लिए सीओपीडी पर चिकित्सकीय संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग सीओपीडी बीमारी के प्रति जागरूक हों

Leave a Comment