Nandi News

सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस द्वारा गूगल एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Share on Social Media

वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती उपयोगिता एवं संभावनाओं से शिक्षकों को परिचित कराने के उद्देश्य से सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, वाराणसी द्वारा गूगल एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली, नवाचारपूर्ण एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए शिक्षकों को नवीनतम एआई टूल्स एवं तकनीकों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में श्री संजय जैन, हेड ऑफ गूगल फॉर एजुकेशन, इंडिया तथा डॉ. नेहा राघव, निदेशक, वी थिंक भारत (We Think Bharat) ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ सहभागिता की। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका, इसके व्यावहारिक उपयोग तथा कक्षा-कक्ष में एआई आधारित तकनीकों के प्रभावी समावेश के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि किस प्रकार एआई आधारित उपकरण शिक्षण को अधिक रोचक, रचनात्मक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही, शिक्षण सामग्री के निर्माण, शैक्षणिक गतिविधियों के नियोजन तथा विद्यार्थियों की सहभागिता को बेहतर बनाने में इन तकनीकों की उपयोगिता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा। इससे उन्हें बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने शिक्षण कौशल को विकसित करने की नई दिशा प्राप्त हुई।

सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, वाराणसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान का यह प्रयास शिक्षकों को भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप तैयार करने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Comment