Nandi News

आगजनी घटना के 21दिन बाद फिर चमका बनारस स्वर्ण कला केंद्र शोरूम, नारद महाराज के हाथों हुआ भव्य उद्घाटन

Share on Social Media

बताते चलें कि बीते 10 सितंबर को हुए एक आग जनी हादसे के बाद 21 दिन तक बंद रही बनारस स्वर्ण कला केंद्र की दुकान,,, 21 दिनों बाद 1 नवंबर को अब पूरी तरह नए रूप में ग्राहकों के सामने आ गई है। दुकान का पुनः उद्घाटन स्वामी नारद जी महराज ने किया,
इस अवसर पर बनारस स्वर्ण कला केंद्र के अधिष्ठिता प्रिंस जायसवाल ने बताया कि शो रूम को को 1 तारीख से पूरी तरह चालू कर दिया गया है, जबकि 2 और 3 तारीख को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।

प्रिंस जायसवाल ने बताया कि दुकान तो पहले से ही चल रही थी, लेकिन 10 तारीख को हुए हादसे के कारण कुछ दिन के लिए दुकानें बंद करनी पड़ीं। इस दौरान उन्होंने दुकान को पूरी तरह से नया रूप देने का फैसला किया।

संचालक ने बताया कि नया शोरूम लगभग 4000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इतने बड़े शोरूम को मात्र 15 दिन में तैयार करना बेहद मुश्किल काम था।

उन्होंने कहा, “हमारे सहयोगी बढ़ई, पेंटर और अन्य कारीगरों ने मिलकर दिन-रात मेहनत की। हम लोग खुद रात को 12 बजे, 4 बजे, 5-5 बजे तक जागकर शोरूम को तैयार कराते रहे, ताकि हमारे सम्मानित ग्राहकों को एक नया और बेहतर अनुभव मिल सके।”

शोरूम को पूरी तरह नए डिजाइन, नई लाइटिंग, नए डिस्प्ले और नए स्टॉक के साथ सजाया गया है।

संचालक ने बताया कि 1 तारीख से गोल्ड ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज सिर्फ 3 प्रतिशत लिया जा रहा है। इसके साथ ही हर खरीद पर हर ग्राहक को एक निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां ऑफर तो हमेशा ही ग्राहकों के लिए रहता है, लेकिन इस बार री-लॉन्चिंग को खास बनाने के लिए यह विशेष छूट दी जा रही है।

संचालक प्रिंस ने बताया कि 5 तारीख को एक बहुत बड़ा ऑफर लाया जा रहा है, जो पूरे भारत में आज तक किसी ने गोल्ड ज्वैलरी पर नहीं दिया है।

हालांकि उन्होंने उस ऑफर का पूरा खुलासा अभी नहीं किया, लेकिन कहा कि यह ऑफर धनतेरस पर ग्राहकों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। इसके लिए ग्राहकों को 5 तारीख का इंतजार करना होगा।

उद्घाटन के दौरान संचालक ने अपने ग्राहकों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में ग्राहकों ने उनका साथ दिया और साथ निभाया।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “हमारे हृदय में अपने ग्राहकों के लिए बहुत आभार है। कुछ ऐसे ग्राहक भी हैं, जो 15 दिन तक दुकान खुलने का इंतजार करते रहे कि दुकान खुले और हम उनसे मिलकर खरीदारी करें। यही भरोसा हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”

उन्होंने सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी वे इसी विश्वास और सेवा के साथ ग्राहकों की सेवा करते रहेंगे।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। नए शोरूम को देखकर ग्राहकों ने भी खुशी जताई और संचालक को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment