
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप शुक्ला जी का वाराणसी आगमन पर स्वागत हुआ डॉक्टर अनूप शुक्ला जी ने बताया व्यापारी इस समय बड़े कठिन समय से गुजर रहा है एक तरफ महंगाई बढ़ने से बिक्री पर असर पड़ा है दूसरी तरफ अधिकारी उसका उत्पीड़न कर वसूली कर रहे हैं जब से त्योहारी सीजन चालू हुआ है चेकिंग के नाम पर फूड विभाग जीएसटी पुलिस संबंधित कई अन्य विभाग उत्पीड़न कर वसूली कर रहे हैं यूपीआई शुल्क लागू होने का डर भी व्यापारियों को सता रहा है क्योंकि सरकार जल्द यूपीआई पर शुल्क लगाने जा रही है अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों की दुकान तोड़ी जा रही हैं और उनको उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा है हम अधिकारियों को चेतावनी के साथ सावधान करना चाहते हैं की तत्काल व्यापारियों का उत्पादन बंद करें अन्यथा व्यापारी सड़कों पर उतरेगा ऐसी समस्याओं और अपनी मांगों को लेकर
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश आगामी 20 दिसंबर को व्यापारी अधिकार रैली लखनऊ रामलीला मैदान करने जा रहा है जिसमें लगभग 25000 व्यापारी पहुंचने की तैयारी है
अब व्यापारी अपनी मांगों को लेकर चुप नहीं बैठेगा और अपने अधिकार को लेकर रहेगा
व्यापारी नोट और वोट देता है परंतु उसके हिस्से में मायूसी आती है व्यापारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है इसीलिए व्यापारियों ने यह निश्चय किया है आगामी 2027 उत्तर प्रदेश चुनाव में वह इस दल का साथ और समर्थन देगा जो दल व्यापारियों को उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी देगा यह व्यापारी अधिकार रैली आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी
150 विधान सभा सीटो का मार्जन बहुत कम होता है इस बार तो चुनावी गणित बड़े बड़े जानकार पंडित भी नहीं बता पा रहे है इसी स्थिति में सीटों को टारगेट कर संगठन जिताने हेतु रणनीति बना चुका है
रैली की तैयारी हेतु संगठन के व्यापारी नेता उत्तर प्रदेश की लगभग 300 विधानसभाओं में जाकर रैली के लिए समर्थन जुटाएंगे
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषाजैन प्रदेश महासचिवआनंद पांडे जिला अध्यक्ष गंगा सहाय पाडेंय वरिष्ठ नेता जन कल्याण परिषदपारस केशरी वरिष्ठ व्यापारी नेता,राजेश उपाध्याय युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश केसरी नगर अध्यक्ष महेश्वरी चेयर मैन किशन जयसवाल, सुनील मिश्रा मीडिया प्रभारी, माणिक चंद्र युवा अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सुनंदा सिंह,रश्मि जायसवाल महिला नगर अध्यक्ष मौजूद रहे