
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं PDA जननायक श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा के पसमस्त जिला एवं महानगर संगठन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी से व्यापारियों और वैश्य समाज को जोड़ने के लिए समाजवादी व्यापार सभा, उ0प्र0 लगातार पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 18 मण्डलों में PDA व्यापारी मण्डलीय एवं जिला सम्मेलन का आयोजन कर रही है, 05 जुलाई, 2026 से अब तक प्रदेश भर में अलग-अलग कुल 17 मण्डलों में “PDA व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन” सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के पश्चात इसी क्रम में अब जनपद वाराणसी में 18वें एवं अन्तिम मण्डलीय सम्मेलन के रूप में “PDA व्यापारी मण्डलीय सम्मलेन, वाराणसी” का जनपद वाराणसी में 30 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को होगा।
वाराणसी के वैश्य-व्यापारी नेता, समाजवादी व्यापार सभा उ०प्र० के प्रदेश अध्यक्ष एवं वाराणसी मण्डलीय सम्मलेन के आयोजक श्री प्रदीप जायसवाल ने पिपलानी कटरा कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस के मण्डप हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्र-प्रतिनिधियों को बताया कि समाजवादी व्यापार सभा के मण्डल वाराणसी के तत्वावधान में आगामी दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से वाराणसी शहर के पिपलानी कटरा-कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस के एसी सभागार में वाराणसी मण्डल के समस्त जिलों जैसे जनपद वाराणसी, चन्दौली, जौनपुर एवं गाजीपुर के समाजवादी व्यापार सभा के जिला संगठन के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों का “PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन, वाराणसी” का धूमधाम से भव्य आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में लगभग 2000 से अधिक समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी, व्यापारी एवं वैश्य समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के घोसी लोक सभा के सांसद मा० राजीव राय जी व समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० मनीष जगन अग्रवाल जी तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में वाराणसी स्नातक निर्वाचन खण्ड क्षेत्र के एमएलसी मा० आशुतोष सिन्हा जी उपस्थित रहेंगे।
प्रेस वार्ता में PDA व्यापारी मण्डलीय सम्मलेन, वाराणसी के आयोजक एवं स्वागताकांक्षी श्री प्रदीप जायसवाल ने प्रेस-वार्ता के माध्यम से समस्त व्यापारी एवं वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों से अधिक अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल बनाने की अपील किया।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व मण्डल प्रभारी वाराणसी मुरलीधर जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी राजकुमार यादव, महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल, जिलाध्यक्ष आलोक प्रकाश गुप्ता, जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता, महानगर महासचिव सोहन लाल चौरसिया, प्रदेश सचिव रवि जायसवाल, चरन दास गुप्ता, मो०अफजल सिद्दीकी, सुजीत गुप्ता आदि उपस्थित थे।