Nandi News

पीयूष पटेल की प्रदर्शनी “फेस्टिव मूड्स”  का  हुआ उद्घाटन

Share on Social Media

आज दिनांक 3 अक्टूबर को गुजरात ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी “कला आलयम” आर्टस गैलरी में उद्घाटित हुई। गुजरात के पर्वों के विविध पक्षों को दर्शाती इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बनारस के वरिष्ठ छायाकारों, डा. आनन्द बरनवाल, डा. राधाकृष्ण गणेशन् एवं श्री बिनय रावल के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
प्रदर्शनी के विशिष्ट छायाकार श्री पियूष पटेल ने अपने छायांकन के बारे में विस्तार से बताया कि कुल 30 छायाचित्रों में गुजरात के विविध क्षेत्रों- कच्छ,रतनाल, छोटा उदयपुर,खम्बात,दाहोल एवं बड़ोदरा,जूनागढ़, नवापुर आदि में मनाये जाने वाले परम्परागत त्यौहारों के विविध प्रसंगों के चित्र जिनमें जन्माष्टमी,होली, मुहर्रम, गणेश चतुर्थी, नवरात्री आदि पर्वों के छायाचित्र हैं। इनमें अनेक ऐसे लौकिक प्रसंग हैं, जो उन पर्वों के महत्व को दर्शाते हैं। ये सभी अवलोखनीय स्तर के हैं।
छायाकार पियूष पटेल ने इन सभी चित्रों के वीविध प्रसंगों एवं चित्रों की बारीकियों को रोचक ढंग से दर्शकों को बताया।
मुख्य अतिथि डा. बरनवाल ने कहा कि यह फोटो प्रदर्शनी वास्तव में छायाकार के कठिन परिश्रम एवं उनके अनुभव को दर्शाती है, जिनमें कतिपय सही चित्रों का ही चयन छायाकार करता है।
वरिष्ठ छायाकार बिनय रावल ने गुजरात के टीम वर्क का करिचय कराते हुये वहां के ललित कला अकादमी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये सभी छायाकार पिछले तीन चार वर्षों से काशी मे प्रदर्शनी करते आये हैं जो प्रसंसनीय है।
अंत में ,”कला आलयम” आर्टस गैलरी के संस्थापक डा. राधाकृष्ण गणेशन् ने छायाकार पियुष पटेल के छायांकन की प्रशंसा करते हुये , उनके कार्यों के तकनीकी पक्षों की समीक्षा की और इस गैलरी के चयन करने हेतु आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अनेक स्थानीय छायकार एवं कलाप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक श्री आशुतोष शास्त्री ने किया।

Leave a Comment