Nandi News

BHU में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

Share on Social Media

वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित VT, विश्वनाथ मंदिर परिसर में आज सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। माया फाउंडेशन एवं द ह्यूमेन फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में रक्तदाताओं, सम्मानित अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया और लोगों को मानव सेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद माया फाउंडेशन के फाउंडर एवं ट्रस्टी कृष्णा चौबे ने सभी सम्मानित अतिथियों, रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से माया फाउंडेशन और द ह्यूमेन फाउंडेशन के सभी सदस्यों तथा कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि सभी के अपनत्व, मेहनत, समर्पण और टीम भावना के बिना यह आयोजन संभव नहीं था। यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सामूहिक सेवा-भाव और सहयोग की सफलता है।

उन्होंने कहा, “आप सभी इस संस्था की असली ताकत हैं।”

रक्तदान के इस नेक अभियान ने समाज को “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Leave a Comment