एसआईआर रद्द हो, सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें – विजय शंकर पांडेय

- रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) की बैठक हुई
. 7 अक्टूबर 2026 को 10 जिलों में रोसा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ संवैधानिक अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की होगी मांग।
वाराणसी, 29 सितंबर 2026,दिन मंगलवार को रोजगार -,सामाजिक अधिकार अभियान(रोसा)की एक बैठक में वीरेंद्र कपूर जी के सिद्धगिरि स्थित आवास पर हुई।वक्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा किया गया यह कृत्य राष्ट्रदोह की श्रेणी में आता है और एस आई आर की पूरी प्रक्रिया ही असंवैधानिक है।इसको तत्काल रोका जाए और तत्काल मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दे । इस बैठक की अध्यक्षता सलाहकार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर पांडे ने और संचालन अध्यक्ष मंडल के डॉक्टर शम्मी कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन आनंद मिश्रा जी ने किया।
इस अवसर पर अन्य वक्ता अनिल श्रीवास्तव जी (पूर्व अध्यक्ष, बी एच यू),प्रो सुरेन्द्र प्रताप जी, प्रो अनिल उपाध्याय जी, कुंवर सुरेश जी , डॉ सूबेदार सिंह (पूर्व महामंत्री , बी एच यू), अरविंद किशोर राय जी, रत्नाकर पांडेय जी( वरिष्ठ छात्र नेता, बी एच यू), कमलाकांत पांडेय जी, संतोष प्रताप जी , योगीराज पटेल जी , वीरेंद्र यादव जी, राणा रोहित ( छात्रनेता, बी एच यू) ने संबोधित किया। अंत में सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन वीरेंद्र कपूर जी ( वरिष्ठ कांग्रेसी नेता) ने किया।