

श्री दत्तात्रेय प्रसाद अन्नछत्र आश्रम चौरिटेबुल ट्रस्ट द्वारा आज दिनांक 29.09.2026 दिन मंगलवार को परमपूज्य श्री श्री 1008 मौनी बाबाजी का प्राकट्योत्सव दिवस के अवसर पर श्री दत्तात्रेय प्रसाद अन्नधन आश्रम मिसिर पोखरा वाराणसी में बड़े हर्ष व धूम-धाम के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम प्रातः 8 बजे बाबाजी का पूर्ण गुरुवचन एवं अभिषेक तथा विशेष श्रृंगार से बाबाजी की अर्चना किया गया। तत्पश्चात् 12 बजे से 3 बजे तक वैदिक ब्राह्मणों, बटुक, पंडित व छात्रों को महाप्रसाद एवं दक्षिणा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग 3100 सौ ब्राह्मण आदि शामिल हुये साथ ही सभी ब्राह्मणों को दक्षिणा भी दिया गया।
परमपूज्य बाबाजी का विशाल भण्डारा आम भक्तजनों के लिए 4 बजे से रात 9 बजे तक अनवरत चलता रहा जिसमें लगभग 10 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करके पुण्य के भागी बने।
आश्रम में अन्य सभी देव विग्रहों का भव्य एवं मनोहर श्रृंगार किया गया जिसमें श्री श्री महामेरु श्रीयन्त्र, श्री महागणपति जी, श्री महात्रिपुरसुन्दरी श्रृंगार विग्रह, श्री ललिता राजराजेश्वरी, श्री वेणुगोपाल जी, श्री माता कामेश्वरी, श्री वैंकटेश्वरजी, अगणित शालिग्राम व स्फटिक शिवलिंग एवम् अखण्ड ज्योति नंददीप प्रमुख हैं। अन्त में सभी विग्रहों के सजावट देखने से ऐसा लग रहा है कि मानो सारा देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो।
उक्त भावपूर्ण प्राकट्योत्सव एवम् भण्डारे में प्रमुख रूप से अध्यक्ष डा० पी०डी० पाटिल (पुणे), सचिव श्री मोहन लाल, अशोक, सुरेश अत्री, सुधीर टण्डन, कामेश्वर सिंह, व्यवस्थापक धीरेन्द्र जी व श्री शिवहरी जी तथा अन्य प्रदेश से आये हुए विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट भक्तजन शामिल हुए।

