Nandi News

अखिल भारतीय मनीषी परिषद काशी जिला और महानगर करेगा संस्कार संवर्धन शिविर का आयोजन

Share on Social Media

वाराणसी 23 सितंबर। अखिल भारतीय मनीषी परिषद के जिला और महानगर इकाई की एक संयुक्त बैठक आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में मकबूल आलम रोड स्थित कारमाइकल लाइब्रेरी के सभा कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में मनीषी परिषद के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण और बिस्तार पर व्यापक चर्चा के साथ ही शीघ्र एक संस्कार संवर्धन कार्यशाला के आयोजन पर सहमति बनी। 10 दिवसीय कार्यशाला मे प्रतिभागियों को देव पूजा पद्धति,संध्योपासन और अग्निहोत्र की वैदिक विधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर की व्यवस्था एवं संचालन के लिए सर्वसम्मति से परिषद के जिला अध्यक्ष कपिल नारायण पांडेय को संयोजक और परिषद के महानगर अध्यक्ष नीरज चौबे को सहसंयोजक नामित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय मनीषी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विद्यासागर पांडेय एवं संचालन राष्ट्रीय महासचिव दिवाकर द्विवेदी द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पंडित घनश्याम पांडेय, हरिश्चंद्र त्रिपाठी डॉ माधवी तिवारी, महेंद्र शंकर तिवारी, चंद्रप्रकाश दुबे, शेषधर चौबे,अभिषेक उपाध्याय, अनिल मिश्रा,संजय तिवारी,विपिन कुमार शुक्ला एडवोकेट,लोकेंद्र दत्त मिश्रा, बृजेश पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय ,दिनेश चंद्र दुबे,मिथिलेश चौबे, सुजीत पांडेय,प्रशांत पांडेय उपस्थित रहे।

Leave a Comment