Nandi News

पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता 20 सिंतबर 2026 को रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की बैठक का प्रस्ताव

Share on Social Media

आज की बैठक वाराणसी पुलिस प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण और बिना किसी लिखित आदेश के आज धरना स्थल, शास्त्री घाट, वाराणसी में आयोजित ‘नई पीढ़ी संवाद’ की इजाजत न देने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराती है। सरकार और प्रशासन के इस कदम को एक और अधिनायकवादी व तानाशाही पूर्ण कदम मनाती है। यह बैठक 10 सूत्रीय एजेंडे के साथ वाराणसी और पूर्वांचल के 10 जिलों में इसका व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लेती है। बैठक पुलिस प्रशासन द्वारा नई पीढ़ी संवाद की अनुमति न देने की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और इसके जवाबदेह लोगों को कानून के दायरे में लाने के लिए और अन्य जन मुद्दों पर अभियान चलाने की घोषणा करती है।

आज की बैठक में 10 जिलों के नौजवानों के अध्यक्ष मंडल की घोषणा की जायेगी। साथ ही इसकी मदद के लिए सलाहकार मंडल बनाने का भी निर्णय हुआ। अध्यक्ष मंडल और सलाहकार मंडल की संयुक्त बैठक शीघ्र ही बुलाई जाएगी। जिसमें आगामी कार्यक्रम की तिथि तय करके उसकी घोषणा की जाएगी। अगली कार्यक्रम की तिथि घोषित करने से पहले 10 जिलों की जनता से भी राय ली जाएगी।

पत्रकार वार्ता को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेंद्र प्रताप सिंह, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय, बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में आंनद मिश्रा, अरविंद किशोर राय, अविनाश मिश्रा, कमलाकांत पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment