
वाराणसी। आज दिनांक 19 सितम्बर 2026 को विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) उ०प्र०, काशी सम्भाग द्वारा पूज्य ब्रम्हलीन राष्ट्रीय सन्त महन्त अवैद्यनाथ जी महराज की 12वीं पूण्यतिथि श्री स्वामी नारायणानन्द तीर्थ वेद विद्यालय शिवाजी नगर कालोनी, सामनेघाट, छित्तुपुर स्थित विद्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी द्वारा पूज्य महराज के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा पूज्य महाराज श्री को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महाराज श्री को नमन किया गया। वेद विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 400 बटुक विद्यार्थियों द्वारा स्वस्ति वाचन एवं मंगलाचरण प्रस्तुत कर महाराज श्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। विद्यालय के प्राचार्य जयन्त महाराज जी द्वारा आये हुए सभी अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। उसके बाद बनारस घराने के कलाकार श्री वैभव सिंह एवं श्री करन मिश्रा व बटुक छात्रों द्वारा संगीतमय श्री हनुमान चालीसा का पाठ व भजन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि महन्त अवैद्यनाथ ने सनातन धर्म के उत्थान, सांस्कृतिक जागरण, सामाजिक समरसता के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया गया था। वे वर्श 1984 में गठित श्री राम जन्म भूमि मुक्ति यज्ञ समिति के अध्यक्ष रहे एवं उनके नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर आन्दोलन को एक निर्णायक और मजबूत दिशा दी साथ ही शिक्षा, चिकित्सा और लोकसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि महन्त अवेद्यनाथ जी ने गोरक्षपीठ को केवल साधना और उपासना केन्द्र नहीं रहने दिया बल्कि उसे सेवा, संस्कार और समरसता का सशक्त सेतु बना दिया। उन्होंने समाज को यह स्मरण कराया कि सनातन की मूल आत्मा ही समरसता है। वह संस्कृति जो प्राणी मात्र से प्रेम का संदेश देती है और जीवन पद्धति, जो नर सेवा को नारायण सेवा के समतुल्य मानती है. उसने छुआछूत और ऊँच-नीच का कोई स्थान नहीं हो सकता। इसी दृष्टि से आरम्भ हुआ सहभोज समरसता अभियान। राश्ट्र संत महाराज अवैद्यानाथजी उ०प्र० विधानसभा-मनिराम (गोरखपुर) से कुल 5 बार विधायक चुने गये साथ ही गोरखपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कुल 4 बार सांसद चुने गये। महन्त अवैद्यनाथ जी समुचे राष्ट्र के सनातनियों के लिए आस्था का आलोक, समाज के समरसता स्तम्भ और सेवा संकल्प बनकर युगो-युगान्तर तक स्मरणीय रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में श्री राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, श्री स्वामी नारायणानन्द तीर्थ के पीठाधीश्वर ब्रम्हचारी लखन महाराज जी, विद्यालय के प्रार्चाय जयन्त महाराज अन्य सम्मानित आचार्यजन, काशी सम्भाग के मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सिंह, काशी सम्भाग के प्रभारी केशव सिंह, जिला प्रभारी सुकेश सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री जयराम दूबे जी. मिडिया प्रभारी संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री गौरव उपाध्याय जी, श्री महात्मा पाण्डेय उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष सिंह द्वारा किया गया।