Nandi News

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में ओजोन दिवस समारोह का आयोजन

Share on Social Media

16 सितंबर 2026, वाराणसी

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में आज विश्व ओजोन दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का संचालन अनामिका तिवारी ने किया। उन्होंने छात्राओं को ओजोन परत क्या है, ओजोन क्षरण के कारण जैसे – सीएफसी गैसों का उत्सर्जन, वायु प्रदूषण एवं मानवीय गतिविधियाँ तथा उसके संरक्षण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (जीवविज्ञान) की छात्राओं खुशी मिश्रा एवं आयशा मौर्य ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और ओजोन संरक्षण से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा – “ओजोन परत की रक्षा करना, पृथ्वी और अपने भविष्य की रक्षा करना है।”

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Comment