Nandi News

एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के जीएनएम नर्सिंग 16वें बैच को कर्तव्य-निष्ठा संदेश संग विदाई

Share on Social Media

एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने जीएनएम के 16वें, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं एएनएम के 11वें बैच को भाव-भीनी विदाई दी। एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की गरिमामायी उपस्थिति में सम्माननीय अतिथि आरएसएस सेवा प्रमुख युद्धवीर, वरिष्ठ प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी, बीएचयू प्रो डॉ गोपाल नाथ जी द्वारा प्रधानाचार्या प्रो डॉ आर जोहँसी रानी एवं उप-प्रधानाचार्य प्रो गीता डी एवं फैकल्टी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं गणमान्यों ने अपने संभाषण में फाइनल वर्ष के छात्र-छात्राओं को अनुशासन, टीमवर्क और कर्तव्य-निष्ठा के साथ सेवा कार्य करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग हर्षोल्लास एवं पूरे आदर के साथ सीनियर्स को विदाई दी। एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह ने कॉलेज फैकल्टी को 100% परीक्षा परिणामों हेतु बधाई देते हुए छात्रों को आशीर्वाद दिया।

Leave a Comment