
सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन चेतगंज वाराणसी का सत्र 2026-27 का प्रतिष्ठा पूरक वार्षिक चुनाव आज संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष श्री राजकुमार पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार गौतम एवं सचिव श्री संजीव पांडे निर्वाचित हुए हैं आज गहमा गहमी के बीच प्रातः 11:00 से सायं 4:30 तक कुल 333 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय लड़ाई में श्री राजकुमार पांडे 155 मत पाकर निर्वाचित हुए दूसरे स्थान पर श्री अरविंद चौरसिया 141 एवं तीसरे स्थान पर श्री हरि ओम शरण श्रीवास्तव 37 मत प्राप्त किये इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की लड़ाई में श्री संजय कुमार गौतम 193 मत पाकर विजई घोषित हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री श्याम सुंदर विश्वकर्मा 133 मत प्राप्त किये तथा सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के कांटे के संघर्ष में श्री संजीव पांडे 166 मत पाकर विजय हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव 160 मत प्राप्त किये l
समस्त चुनावी प्रक्रिया एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं चुनाव प्रभारी श्री अशोक शकुजा के संचालन एवं प्रबंधन में उनके टीम द्वारा किया गया l कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार राय संयुक्त सचिव श्री विनीत गिरी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी में राजेश कुमार सिंह संजय कुमार श्रीवास्तव तरुण मुखर्जी एवं कनिष्ठ कार्यकारणी में अरविंद गुप्ता नितेश कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं l

