Nandi News

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा शिव भक्तों एवं कांवरियों के लिए फलाहार वितरण का आयोजन

Share on Social Media

वाराणसी: वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 03.08.2026, दिन सोमवार को समय प्रातः 11:00 बजे से काशी आगमन पर शिव भक्तों एवं कावड़ियों के लिए फलाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारीगण उपस्थित रहे:

  • जीएसटी विभाग: अपर आयुक्त श्री श्यामसुंदर तिवारी जी, श्रीमती दीप्ति कटियार जी, श्री बृजेश कुमार जी
  • परिवहन विभाग: आरटीओ श्री राघवेंद्र सिंह जी, एआरटीओ श्री मनोज प्रसाद वर्मा जी पीटीओ श्री अखिलेश पांडे जी
  • पावर कॉरपोरेशन: चीफ इंजीनियर श्री अनिल वर्मा जी

सम्मानित अधिकारी गण द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कर शिव भक्तों को फलाहार वितरित किया गया। एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण ने प्रसाद वितरण में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

सेवाभाव से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिवभक्त एवं कावड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं की सेवा करना रहा।

Leave a Comment