Nandi News

अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल काशी महानगर कार्यालय उद्घाटन एवं नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष अभिनंदन समारोह

Share on Social Media

अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल सहित साथी संगठन के कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष के अभिनंदन का कार्यक्रम संपत्तन हुआ ।

    काशी कार्यालय सिगरा स्थित सिद्ध गिरी बाग कृष्णापुरी कॉलोनी में श्री धुव सोनी जी महानगर अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के निवास पर बनाया गया जिसमें काशी महानगर में सनातनी हिन्दू समाज के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो कार्यालय पर उसकी समस्या के समाधान की व्यवस्था की जाएगी साथ ही साथ लव जिहाद धर्मातरण जैसे बड़े घटनाओं को काशी से खत्म करने की योजना हर गली मोहल्ले में जागरूकता फैला कर उससे बचने के लिए लोगों को तैयार करेंगे। हिन्दू हृदय सम्राट डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी के द्वारा संपूर्ण भारत के अंदर चलाए जा रहे हैं महा अभियान साप्ताहिकी श्री हनुमान चालीसा पाठ काशी के गली गली शुरू करेंगे और हिन्दू समाज के एकत्रीकरण का काम करेंगे। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात श्री धुव सोनी जी को अंग वस्त्र को माल्यार्पण करके स्वागत अभिनंदन किया गया।

    कार्यालय उद्घाटन परम पूज्य संत श्री कृपानंद जी महाराज महामंडलेश्वर दिव्यांग पीठ व श्री बालक बाबा जी महंत श्री रामानुज कोट मंदिर अस्सी श्री धनंजय सिंह जी क्षेत्रीय महामंत्री अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश श्री तरूण शुक्ला जी प्रांत महामंत्री अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद संगठन महामंत्री श्री संजय दुबे जी काशीप्रांत द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से श्री रवि सर्राफ जी, ईश्वर दयाल सेठ जी, राजेश सेठ जी, बंशीधर सेठ जी, श्री सुजीत गुप्ता जी, श्री सत्य प्रकाश जी, रोटरी क्लब शिवगंगा के अध्यक्ष सी.ए. विवेक वर्मा जी, रोटरी क्लब से श्री पंकज वर्मा जी, श्री अशोक सिंह जी, श्री नंदलाल जी, डॉक्टर अशोक शुक्ला जी, संध्या सिंह जी, प्रफुल्ल शुक्ला जी, श्रवण कुमार मौर्य, हरिनाथ सिंह, राजेश गुप्ता, नवरत्न कुमार, एडवोकेट चंद्रशेखर यादव जी, अर्जुन शेट्टी जी, रोहित कुमार राव, अंकित सेठ, भारत यादव, सोनू वर्मा, रोहित सिंह, संजय गुप्ता, शिवम चौहान, हरीश सिंह, शिवम पांडे, विशाल सोनी, अमन सोनकर, अरूण सोनी, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    Leave a Comment