Nandi News

वैश्य महिला संगठन द्वारा बरसो रे मेघा कार्यक्रम केसरी प्लाजा होटल मे सम्पन्न हुआ ।

Share on Social Media

वैश्य महिला संगठन द्वारा बरसो रे मेघा कार्यक्रम केसरी प्लाजा होटल मे सम्पन्न हुआ ।अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आगामी सावन माह में होने वाले त्योहारों की बधाई दी । सचिव सुशीला जयसवाल ने संचालन किया ।सावन गीत ,कजरी निशा ,नीलू ,रागिनी, इरा ने प्रस्तुत कर माहौल को ख़ुशनुमा बना दिया । उषा ,ममता जयसवाल,आरती,ज्योति के मोहक नृत्य ने समा बाँध दिया । गरिमा,सुप्रीता,रेणु ,गीता,शालिनी के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफल बना ।इंदु,मिथिलेश ,ख़ुशबू,चंद्रा ,निकिता ,विनीता ने मनोरंजक खेल करवाये । धन्यवाद अंजलि ने ज्ञापित किया ।

Leave a Comment