Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द स्कूल में एन.सी.सी. भर्ती प्रतियोगिता सम्पन्न

Share on Social Media

वाराणसी। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां के प्रांगण में 91 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. मुगलसराय ग्रुप-ए बी.एच.यू. के तत्वावधान में एनसीसी जूनियर डिवीजन एवं सीनियर डिवीजन दोनों में 25-25 कैडेटों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गयी, जिसमें कुल 149 सीनियर डिविजन, बी. सर्टिफिकेट के लिए अर्थात 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया, कई चरणों में आयोजित शारीरिक परीक्षा में ऊँचाई की माप, दौड़, कूद, सीटअप, पुशअप इत्यादि के बाद, मेडिकल व लिखित परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा के बाद कापियाँ सील हो गयी, परीक्षण के उपरान्त परीक्षा परिणाम की घोषणा बाद में एन.सी.सी. कार्यालय से की जायेगी।

भर्ती प्रक्रिया में एन.सी.सी. की तरफ से कर्नल सुखवीर पुनिया, सुबेदार चन्द्रशेखर, सुबेदार लोकनाथ, ओम गुरूग, सुनील कुमार, भर्ती क्लर्क वरिष्ठ सहायक उदयभान, विनोद कुमार, प्रदीप यादव, तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० ए०के० चौबे, छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एम.एस. यादव (रि०), ए.एन.ओ. हवलदार यादव, आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Comment