
आज दिनांक 21 जुलाई दिन मंगलवार कोब्राह्मलीन दंडी स्वामी विमलानन्द सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति मे एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नगर की सामाजिक संस्था संगच्छध्वम् काशी द्वारा संस्था के प्रधान कार्यालय माधव मार्केट, लंका पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की अराधना एवं हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ उसके पश्चात उपस्थित सज्जनों ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संगच्छध्वम् काशी के अध्यक्ष एवं स्वामी जी के अनन्या शिष्य डॉक्टर प्रमोद दीक्षित ने स्वामी जी के जीवन के विभिन्न आयामों, स्मृतियों का विस्तार से वर्णन किया। इस कार्यक्रम में एडवोकेट नागेश सिंह , रमाशंकर राय , रमेश राय , डॉक्टर ओ पी राय , सदानंद राय , पूर्व मंत्री डॉ बहादुर यादव , डॉ विशाल जी , सोनू जी, उमेश जी, राजकुमार बिट्टू जी, प्रशांत डिंपू जी, गुप्तेश्वर शर्मा,ब्रजेश राय एवं अन्य गणमान्य लोगोंने श्रद्धा सुमन एवं अपने विचार रखे
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के महामंत्री डॉ अरूण राय ने किया। कार्यक्रम के अंत में संगच्छध्वम् के वरिष्ठ सदस्य अरविंद राय जी ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।